सोशल मीडिया पर नग्न अवस्था में एक बच्चें का विडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वाइरल हो रहा हैं. कथित तौर पर ये विडियो म्यांमार का बताया जा रहा हैं. जिसमे उसे एक बर्मा सैनिक द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा हैं. ये विडियो लंदन स्थित “Islamic reminders” ट्वीटर अकाउंट से जारी किया गया हैं. हालांकि कोहराम न्यूज़ विडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता हैं.
https://twitter.com/muslim3un/status/806181852558032896
रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार के अराकान के रहने वाले हैं. जो म्यांमार की कुल 50 लाख लोगों की आबादी में 1.5 लाख हैं. अल-जजीरा के अनुसार उन्हें म्यांमार की 1982 की नागरिकता कानून के तहत देश के 135 अधिकारी जातीय समूहों में नहीं गिना जाता हैं. वे अपनी ही जमींन पर बिना नागरिकता के जीवन व्यतीत कर रहे हैं.
वहीँ म्यांमार सरकार का कहना हैं कि ये पडोसी देश बांग्लादेश के रहने वाले हैं न कि म्यांमार के. उन्होंने म्यांमार की नागरिकता लेने के लिए रोहिंग्या को अपनी पहचान बनाया हुआ हैं. याद रहें कि म्यांमार एक थेरवाद बोद्धिक देश हैं और रोहिंग्या समुदाय के सदस्य सुन्नी मुसलमान हैं.
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी संस्था यूएनएचसीआर के प्रमुख जॉन मैकइस्सिक ने ताजा हिंसा के बारें में कहा हैं कि म्यांमार रोहिंग्या मुसलमानों का खात्मा चाहता है. म्यांमार के रखाईन प्रांत में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ सुरक्षाबलो और सैन्य बलों ने एक अभियान चला रखा है. सैन्य बल वहां कत्लेआम आम कर रहा है. पुरुषो को गोली मारी जा रही है, उनके घर जलाए जा रहे है और महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है. उन्होंने इसे रोहिंग्या मुसलमानों के जातीय सफाए की संज्ञा दी.