राजकोट. रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को राजकोट की इंजीनियर रीवाबा सोलंकी से इंगेजमेंट कर ली। वहीं, गुरुवार को इरफान पठान ने जेद्दाह में मॉडल सफा बेग से निकाह कर लिया। इससे पहले वरुण एरॉन ने भी गर्लफ्रेंड रागिनी से जमशेदपुर के एक चर्च में शादी की। इरफान परिवार सहित पहुंचे थे जेद्दाह…
– रविवार को इरफान पठान के घर पर पीठी रस्म हुई थी। इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे।
– पीठी रस्म के बाद रविवार रात इरफान का परि
वार जेद्दाह के लिए रवाना हो गया था।
– इरफान की बेगम सफा जेद्दाह में मॉडलिंग करती हैं, लेकिन वे मूल रूप से भारतीय हैं।
– इरफान के परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो सफा और इरफान की मुलाकात दुबई में हुई थी।
– इसके बाद इरफान का परिवार सफा के परिवार से मिलने जेद्दाह भी गया था। निकाह दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से हुआ है।
सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं रीवाबा…
– जडेजा ने सगाई अपने रेस्टोरेंट ‘Jaddu’s Food Field’ में की।
– एक दिन पहले रीवाबा के पिता ने इंगेजमेंट की बात कन्फर्म की थी। रीवाबा अभी यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं।
– सौराष्ट्र के रहने वाले 27 साल के जडेजा टीम इंडिया के ऑलराउंडर हैं।
– जडेजा के पेरेंट्स चाहते थे कि वे आर्मी में जाएं, लेकिन वे क्रिकेटर बने। 17 साल की उम्र में जडेजा ने अपनी मां को खो दिया था।
– इससे पहले नवंबर 2013 में भी ऐसी खबरें आई थीं कि जडेजा चेतना नाम की लड़की से सगाई कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने कभी यह बात कन्फर्म नहीं की।
– जडेजा ने 16 टेस्ट और 126 वनडे खेले हैं।
– रवींद्र ने दिसंबर 2012 में राजकोट में अपना रेस्टोरेंट शुरू किया था। यहीं इंगेजमेंट सेरेमनी और पार्टी रखी गई।
कांग्रेस नेता हैं रीवाबा के चाचा…
– रीवाबा के पिता हरदेव सिंह सोलंकी केशोद के बाला गाम से हैं, लेकिन राजकोट की सरिता विहार सोसाइटी में रहते हैं।
– उनका सासण में फार्म हाउस है। नवलखी पोर्ट पर ब्रिज-वे भी है।
– रीवाबा के चाचा हरीश सिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस नेता हैं।
कोर्ट मैरिज के बाद वरुण एरॉन ने की क्रिश्चियन कल्चर से शादी
– टीम इंडिया के स्पीडस्टर वरुण एरॉन ने गुरुवार को जमशेदपुर के एक चर्च में रागिनी से शादी की।
– बीते सोमवार रजिस्ट्री ऑफिस में दोनों ने शादी कर ली थी।
– रागिनी जमशेदपुर के कदमा इलाके की रहने वाली हैं। दोनों जमशेदपुर के लोयाला स्कूल से पढ़े हैं।
नौ साल की उम्र में हुआ था प्यार
– बुधवार शाम एंगेजमेंट सेरेमनी के दौरान रागिनी ने dainikbhaskar.com को बताया कि जब वे 9 साल की थीं तब पहली बार वरुण से मिली थीं। ।
– रागिनी के मुताबिक, वरुण की नानी टीचर थीं और वे उनके पास ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। वहीं पर वरुण से मुलाकात हुई।
– बाद में रागिनी मुंबई पढ़ने चली गई। वरुण क्रिकेटर बन गए। मुंबई में जेवियर्स कॉलेज से साइकोलॉजी में मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान वे फिर वरुण से मिलीं।
– दोस्ती प्यार में बदलती गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।