लखनऊ : उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर कावड़ियों की गुड़गर्दी से दहल गया। पुलिस तक को भी खुद को बचाने के लिए जूझना पड़ा। कावड़ियों ने हाथों में डंडे लेकर पुलिस पर हमला किया और कई गाड़ियां तोड़ डाली। उन्हें रोकने जब पुलिस पहुंची तो उ सपर भी कावड़ियों ने हमला किया।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिस के वाहन की तोड़फोड़ करते हुए कांवरिये साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पूरी तरह से लाचार हो कर देख रही है। यह घटना सात अगस्त की है। कांवड़ियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए पुलिस वालों को मौके से भागना पड़ा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया।
#WATCH: Kanwariyas vandalize police vehicle after an altercation with locals in Bulandshahr on 7th August, police have registered a case. pic.twitter.com/UaIcNU55RV
— ANI UP (@ANINewsUP) August 9, 2018
बुलंदशहर के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कांवडियों की भीड़ पुलिस की जीप को चकनाचूर कर रही है। लाठी और डंडे से जीप के परखच्चे उड़ा रहे हैं। पुलिस भीड़ को शांत करने और कंट्रोल करने की कोशिश करती दिख रही है। मगर पूरी तरह से लाचार है।
इससे पहले दिल्ली के मोती नगर में भी बुधवार को कांवड़ियों का उत्पात देखने को मिला था। जहां एक कार के छू जाने पर कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया और बीच सड़क पर ही गाड़ी में तोड़फोड़ कर पलट दी थी। उस समय गाड़ी में एक लड़का और लड़की मौजूद थे। कावड़ियों के हमले के बाद किसी तरह मुश्किल से दोनों बाहर निकले।