उत्तरप्रदेश का उन्नाव एक बार फिर से सुर्खियों मे है। दरअसल, उन्नाव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक महिला को जबरदस्ती घर से उठाकर एक सुनसान जंगल में लाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की जा रही है।
वीडियो में तीन लड़के दिख रहे हैं जो एक महिला के साथ अभद्रता और अश्लीलता करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही दो लड़के महिला को पीछे से पकड़ते हैं। महिला कहती है कि, “भाई एेसा काम मत करो। वीडियो में मौजूद लड़के महिला को उसके बालों से खींचते हैं और उससे अभद्र भाषा में बातचीत करते हैं। महिला वीडियो बनाने का विरोध करती है लेकिन ये तीनों लड़के उसके साथ हैवानियत करते हैं।
A video from Unnao in which 3 men are molesting a woman has gone viral. We are are trying to find the source of the video. Our team is working on it. Once we identify the accused strictest action will be taken against them: Anoop Singh, SP, North Unnao (05.07.18) pic.twitter.com/spdiHB75UU
— ANI UP (@ANINewsUP) July 5, 2018
बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2 महीने पुराना सहजनी गांव का है। इस मामले में पुलिस ने आकाश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बता दें इससे पहले उन्नाव गेंगरेप मामले को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा मे आया था। जिसका आरोप स्थानीय बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर लगा था। इस मामले की अब सीबीआई जांच कर रही है।