- Advertisement -
केरल का पूरा राज्य लगभग एक शताब्दी की सबसे बड़ी बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश करने के बाद राज्य के लाखों लोगों को अपने घरों को छोडना पड़ा है। अधिकांश विस्थापित लोगों को राज्य भर में खोले गए हजारों राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इसी बीच सबसे खराब प्रभावित उत्तरी जिले में से एक में कोझिकोड के एक मदरसे ने विस्थापित लोगों के लिए अपने दरवाजे खोले हैं। जिसमे 400 लोगों ने आश्रय लिया हुआ है। परंबरा में हुजजाथुल इस्लाम मदरसा, अब जिले के सबसे बड़े राहत शिविरों में से एक है।
वर्तमान में इस विशाल इमारत में 120 परिवारों के लिए ‘घर’ है। जो जलप्रलय में सबकुछ खो चुके हैं। कन्नूर में इसी तरह के एक चर्च बाढ़ से प्रभावित लोगों का घर बना हुआ है। सेंट जॉर्ज चर्च अंबायथोड में बाढ़ से प्रभावित लोग रह रहे है।
- Advertisement -