असम के हैलाकांडी में दो समूहों के बीच साम्प्रदायिक झड़प के बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार से लागू कर्फ्यू को सोमवार सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया। शनिवार को हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
बता दें कि इस झड़प में एक की मौत, 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। जिला प्रशासन ने बताया दो समुदायों के सदस्यों के बीच एक मस्जिद के सामने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ विरोध को लेकर झड़प हो गई। इसमें कम से कम 14 व्यक्ति घायल हो गए।
Curfew is imposed in #Hailakandi Assam after communal riots.
Communal clash happened in afternoon during Jumah prayer.
Stones were pelted, shops and vehicle were vandalized.
Hope situation will be under controlled soon. pic.twitter.com/SIxegsONg3
— Md Asif Khan آصِف (@imMAK02) May 10, 2019
असम सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्फ्यू इसलिए बढ़ाया गया क्योंकि जिला प्रशासन ने जिले में शांति भंग होने की आशंका जताई है। हालांकि इसमें कहा गया है कि शुक्रवार रात से अब तक कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। इससे पहले के आदेश के अनुसार कर्फ्यू रविवार सुबह सात बजे खत्म होना था।
Assam: Sec-144 (prohibits assembly of more than 4 people in an area) has been imposed until further order by Dist admn in Hailakandi town after clashes b/w 2 groups,earlier today in which 1 person sustained bullet injuries.Several cars&bikes were set on fire&shops were vandalised pic.twitter.com/31krpjHm6W
— ANI (@ANI) May 10, 2019
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर यहां जिला उपायुक्त कीर्ति जल्ली के कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जल्ली ने कहा कि सीआरपीएफ और असम राइफल के कर्मियों की तैनाती के साथ ही हालात काबू में कर लिए गए हैं।