महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों को भगवद् गीता बांटने पर विवाद पैदा हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू असीम आजमी ने सवाल उठाते हुए कुरान और बाइबल बांटे जाने की भी मांग उठाई।
अबू असीम आजमी ने कहा है कि सिर्फ गीता क्यों बांटी गई। कुरान और बाइबल भी बांटी जाए। उन्होंने कहा, “ज्वॉइंट डायरेक्टर ने सर्कुलर निकाला है। ए और ए प्लस स्कूलों में सिर्फ गीता को ही क्यों बांटा जा रहा है? कुरान और बाइबल भी बांट दो। दूसरे धर्म की सब किताबें भी बांट दो। जिसको जो पढ़ना होगा, वह पढ़ेगा। मुझे इसे दिक्कत नहीं है, मगर आप उन बच्चों को ये सब सामग्री देकर धर्म के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। 2019 की तैयारी कर रहे हैं।”
आजमी आगे बोले, “मैं उस सर्कुलर की निंदा करता हूं। मैंने इसे जारी करने वाले ज्वॉइंट डायरेक्टर को हटाने की मांग की है। वह इसी के साथ माफी भी मांगे।”
Govt is not distributing Bhagwad Gita. Bhakti Vedant Trust from Bhiwandi wanted to distribute Bhagwad Gita at colleges. We provided them with a list of colleges.If someone says they want to distribute Quran&Bible we'll give them the list of colleges too?:Maharashtra Education Min pic.twitter.com/rgn9wB0lFW
— ANI (@ANI) July 12, 2018
इस पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘सरकार भगवत गीता नहीं बांट रही है, भिवंडी का भक्ति वेदांत ट्रस्ट कॉलेजों में भगवत गीता बांटना चाहता था, हमने सिर्फ उन्हें कॉलेजों की लिस्ट उपलब्ध करवाई है। अगर कोई कुरान और बाइबल बांटना चाहता है तो हम उन्हें भी अपने कॉलजों की लिस्ट उपलब्ध करवा देंगे।’