राजधानी लखनऊ के खुर्रम नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे और परिवार वालों को भारी महंगा पड़ गया। दहेज मांगने के विरोध में ससुराल वालों ने दूल्हे और बारातियों को सिर मुंड़ा कर जेल की हवा खिला दी।
जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के खुर्रम नगर में बहराइच से बारात लाए दूल्हे के पक्ष के लोगों ने दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल और सोने की चैन न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया।
जिसके बाद गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों और लड़के पक्ष के लोगों मे आपस में कहासुनी हो गई और लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष को पकड़कर कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ आए हुए कई लोगों के सर के बाल मुड़वा दिए।
Lucknow: Groom's head tonsured allegedly because he refused to marry the bride, demanding motorcycle&gold chain y'day;bride's grandmother says, "they made these demands 5 days before wedding. He refused to marry after we said we can't fulfil them.Don't know who tonsured his head" pic.twitter.com/VVAkUtnTi7
— ANI UP (@ANINewsUP) October 22, 2018
इसके बाद बारातियों ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए लोगों को छुड़ाया और इंदिरानगर थाने ले गई। बता दें कि दूल्हे का नाम अब्दुल कलाम है। उसकी उम्र करीब 25 साल के आसपास है और मुंबई में उसकी जूस की दुकान है। वहीं लड़की के पिता ने बताया कि वह लोग मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले हैं। यहां सब्जियां बेचकर वह अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता करीब तीन महीने पहले बाराबंकी के ही धौकलपुरवा के रहने वाले अब्दुल कलाम से तय किया था। एक महीने पहले मंगनी हुई थी। निकाह के लिए अपनी हैसियत के मुताबिक उन्होंने दहेज का सामान जुटाया पर निकाह के 7 दिन पहले लड़के वालों ने दहेज की डिमांड बढ़ानी शुरू कर दी।
लड़की के पिता ने बताया कि दूल्हे ने दहेज का सामान देखा और निकाह से ऐन पहले इस बात पर अड़ गया कि उसे पल्सर नहीं बल्कि अपाचे बाइक और चार तोला सोने का हार चाहिए।