उत्तर प्रदेश में एक दूल्हे को निकाह के लिए वक्त पर न पहुँचना महंगा साबित हुआ है। दरअसल, दूल्हा अपनी शादी में देरी से पहुंचा तो विवाहित दुल्हन ने न केवल शादी से इनकार कर दिया बल्कि एक स्थानीय व्यक्ति से निकाह भी कर लिया।
जानकारी के अनुसार, धामपुर शहर से दूल्हा दोपहर 2 बजे समारोह के लिए अपनी बारात के साथ दुल्हन के गांव पहुंचने वाला था। लेकिन वो देर रात दुल्हन के घर पहुंचा। दोनों परिवारों के बीच दहेज को लेकर विवाद हो गया। जिससे दुल्हन और उनके रिश्तेदार परेशान हो गए। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे और उसके परिवार को घर में बंद रखा। उनके कीमती सामान छीन लिए और उनकी पिटाई की।
हल्दौर स्टेशन हाउस ऑफिसर कांता प्रसाद ने मीडिया से बात-चीत में कहा, “दोनों परिवारों ने पुलिस से संपर्क किया है।” “वे एक समझौते पर पहुंच गए. लेकिन दुल्हन दूल्हे के साथ नहीं जाना चाहती थी। दोनों ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं थी।”
शनिवार को जब दोनों का तलाक हुआ तो मामला सुलझ गया। दूल्हा अपने रिश्तेदारों के साथ लौट गया और दुल्हन ने गांव के एक व्यक्ति से गांव के बुजुर्गों की उपस्थिति में शादी कर ली।