राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा कथित रूप से जमीन खरीदने और अब उत्तरप्रदेश में 248 बाइक्स खरीदने को लेकर निशाना साधा हैं.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “सारा कालाधन भाजपाईयों और बीजेपी के पास ही क्यों बरामद हो रहा है? मोदी जी पहले अपना आंगन तो बुहार लो..” इसके साथ उन्होंने बीजेपी द्वारा 248 बाइक्स खरीदने की न्यूज़ भी टैग की.
सारा कालाधन भाजपाईयों और बीजेपी के पास ही क्यों बरामद हो रहा है? मोदी जी पहले अपना आंगन तो बुहार लो..https://t.co/5IzyEP1ABN
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 13, 2016
इससे पहले उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि “तथाकथित चायवाले ने अगर गरीबी देखी होती तो गरीब का दर्द करीब से समझता। उल्टा इसने तो गरीबो के गले पर ही पैर रख दिया है। गरीब मर रहा है।” उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, PR निर्देशकों के सहारे देश नही चलता। अब प्रचार सुख से बाहर निकल, गरीबो का दुःख साँझा कीजये। याद रखिये, गरीबों की हाय से कोई नही बच सकता।
तथाकथित चायवाले ने अगर गरीबी देखी होती तो गरीब का दर्द करीब से समझता। उल्टा इसने तो गरीबो के गले पर ही पैर रख दिया है। गरीब मर रहा है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 12, 2016
PR निर्देशकों के सहारे देश नही चलता। अब प्रचार सुख से बाहर निकल, गरीबो का दुःख साँझा कीजये। याद रखिये, गरीबों की हाय से कोई नही बच सकता।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 12, 2016