सहारनपुर. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंगलवार को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के दौरे के दौरान देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री करार देते हुए कहा कि दुनिया के सभी बड़े आतंकियों का रिश्ता देवबंद से रहा है।
उन्होंने कहा, ‘देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में आतंकवाद की घटनाओं का जुड़ाव देवबंद से ही रहा है। दुनिया में जितने भी आतंकवादी हुए हैं, या आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से जुड़े रहे हैं। गिरिराज ने कहा ‘देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं’।
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। गजवा-ए-हिंद को भारत में लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हम उनका यह मकसद कामयाब नहीं होने देंगे। हमारी सरकार इन लोगों को सबक सिखाने में समर्थ है।
Union Minister Giriraj Singh in Saharanpur: Maine ek baar kaha tha ki yeh Deoband aatankvaad ki Gangotri hai. Saare bade bade duniya mein jo bhi paida huye aatankvaadi, chahe Hafiz Saeed ka mamla ho, yeh saare ke saare log yahin se nikalte hain. (11.02.2020) pic.twitter.com/VFSuqIhZV7
— ANI UP (@ANINewsUP) February 12, 2020
गिरिराज ने आगे कहा कि इन सबसे साफ जाहिर होता है कि बच्चों और महिलाओं को भड़काया जा रहा है और जहां- जहां ये धरना प्रदर्शन हो रहा है वो सीएए के खिलाफ नहीं भारत के खिलाफ हैं।
बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दो धर्मों में खाई पैदा करने की कोशिश की थी। उन्होने कहा था कि वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ ‘‘जहर घोल’’ रहे हैं। साथ ही कहा कि पाकिस्तान का गठन ऐसे ही लोगों के लिए किया गया है।