अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के गूना से बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।
कांग्रेस पर निशाना साध रहे पन्नालाल ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे महिलाएं जो संस्कारी बच्चों को जन्म नहीं दे सकती। वे बांझ ही रहें। उनके इस बयान से आने वाले दिनों में उनकी और उनकी पार्टी की मुसीबत बढ़ना तय है।
Congress came up with slogan of 'Gharibi Hatao' but instead wiped out the poor.There are women who give birth to such leaders. Women should rather remain infertile than produce kids who are not 'sanskari' & who deform society: Guna BJP MLA Pannalal Shakya (13.6.18) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/6qhfV8LOyM
— ANI (@ANI) June 14, 2018
उन्होने कहा, ‘कांग्रेस ने कहा था वह गरीबी हटाएगी, लेकिन उसने गरीबों को ही हटा दिया। वहां ऐसी औरते हैं जो ऐसे नेताओं को पैदा करती हैं। ऐसी औरतों का बांझ रहना ही ठीक है, जो ऐसी संतानें पैदा करती हों, जो संस्कारी न हों या समाज का भला न सोच सकें।’
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उन्होंने कई बार विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने मार्च महीने में गुना स्थित एक पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा पर बात करते हुए कहा था कि हमारे देश में चार बार महिलाओं की पूजा होती है। हम कैसे मान लें कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े तो कुछ भी बताते हैं।
शाक्य ने कहा था कि पश्चिमी सभ्यता से दूर रहने की जरूरत है। लड़कियों पर इसलिए अत्याचार होते हैं क्योंकि वह ब्यॉयफ्रेंड बनाती हैं। अगर वह ब्यॉयफ्रेंड बनाना छोड़ देंगी तो लड़कियों पर अत्याचार होने बंद हो जाएंगे।