भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर कई तरह के आरोप लगाकर चर्चा में आई उनकी पत्नी हसीन जहां ने अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। पेशे से मॉडल हसीन जहां ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम की मौजूदगी में उन्होने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कहा जा रहा है कि वह भविष्य में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकतीं हैं। हसीन जहां छह महीने पहले पति मो. शमी से हुए विवाद के चलते सुर्खियों में रहीं थीं। उन्होंने मो. शमी और उनके परिवार घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कर रखा है।
Mumbai Congress President @sanjaynirupam today welcomed Model Hasin Jahan , wife of Cricketer Mohammed Shami to Congress family. pic.twitter.com/aFdt7YI0Lv
— MumbaiCongress (@INCMumbai) October 16, 2018
साथ ही उन्होंने दावा किया था कि मोहम्मद शमी मैच फिक्सिंग में भी शामिल हैं। हालांकि, बीसीसीआई की जांच में ये साबित नहीं हो सका और हसीन जहां के फिक्सिंग से जुड़े आरोप गलत निकले। दूसरी ओर, मोहम्मद शमी ने हसीन से खुद की जान का खतरा बताया है। उन्होंने इस संबंध में जेपी नगर के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए गनर की मांग की है।
बता दें कि हसीन जहां बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। डायरेक्टर अमजद खान की अगली फिल्म ‘फतवा’ में जर्नलिस्ट की भूमिका में हसीन नजर आएंगी।