बंगलोर । कर्नाटक में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। दोनो ही दल अभी से चुनाव प्रचार में लग गए है। जहाँ कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बंगलोर में एक रेली को सम्बोधित कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में वह सोमवार को बंगलोर पहुँचे।
यहाँ उन्होंने एक मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना की और अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। बता दे की गुजरात चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी मंदिर मंदिर घूमे थे। वहाँ उन्होंने क़रीब 27 मंदिरो के दर्शन किए थे। चूँकि गुजरात में कांग्रेस को बड़ा फ़ायदा हुआ था इसलिए वह यही रणनीति कर्नाटक में भी आज़मा रहे है। लेकिन इसके साथ साथ वह दरगाह पर जाना नही भूल रहे है।
गुजरात चुनाव से शुरू हुई उनकी सॉफ़्ट हिंदुत्व की रणनीति यहाँ भी चल रही है। लेकिन इस बार वह मुस्लिमों को लुभाने का भी प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में वह सोमवार को रायचूर स्थित एक दरगाह पहुँचे। यहाँ उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाई और चुनावों में अपनी पार्टी की जीत की दुआ माँगी। इसके बाद उन्होंने एक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सिद्धरमैया भी थे।
रोड शो के बाद उन्होंने एक रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा,’ चुनाव के समय लोगों को बताना होगा कि आपने पांच सालों में क्या किया। पांच साल पूरे होने जा रहे हैं और अबतक आपने खाता भी नहीं खोला है। मोदी जी को अब भाषण देने की बजाय काम करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि अब उनके कार्यकाल में ज़्यादा वक़्त नही बचा है। बता दे की राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने बाद कर्नाटक चुनाव उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
Congress President Rahul Gandhi visited a Dargah in Raichur with #Karnataka CM Siddaramaiah; later conducted a roadshow pic.twitter.com/Kr6MfrKkOz
— ANI (@ANI) February 12, 2018