केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी सरकार के रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से वापस म्यांमार भेजने के फैसले का बचाव किया है। नकवी ने कहा कि कोई भी देश अपने यहां अवैध प्रवासियों को स्वीकार नहीं कर सकता।
हालांकि उन्होने ये भी कहा कि जो मुसलमान भारत में रह रहे हैं, वो घुसपैठिए नहीं हैं। नकवी ने जोर देकर कहा, ‘हर मुसलमान घुसपैठिया नहीं है। भारतीय मुसलमान देश का सम्मान करते हैं और उसके विकास के लिए काम करते हैं।’ नकवी ने ये भी बताया कि गैर-कानूनी तरीके से रह रहे घुसपैठिए सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय मुसलमानों को ही पहुंचा रहे थे और जो भी एक्शन उनके खिलाफ लिया गया है, वह कानून सम्मत है।
इससे पहले बीजेपी के महासचिव राम माधव ने कहा कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सभी रोहिंग्याओं को देश से बाहर करने की प्रक्रिया जारी है और गैर संवैधानिक ढंग से देश में आए व्यक्ति को हम किसी कीमत पर पनाह नहीं देंगे। कोई भी देश दूसरों के लिए अपनी जमीन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दे सकता। एक-एक घुसपैठिये की पहचान की जाएगी और नागरिकता से वंचित करने के बाद उन्हें निर्वासित किया जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=CZEuGsi1lYU