दिल्ली में आईएएस अफसरों की कथित हड़ताल खत्म करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर भूख हड़ताल पर बैठे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ” मनीष सिसोदिया को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मनीष सिसोदिया की जांच कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति कभी भी गंभीर हो सकती है। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Manish Sisodia being shifted to hospital https://t.co/3LdQe3jG3z
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2018
मनीष सिसोदिया के शरीर में कीटोन लेवल 6.4 से 7.4 तक बढ़ गया है। सामान्य स्तर पर यह जीरो होना चाहिए। +2 को भी खतरे का निशान माना जाता है। केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय पिछले आठ दिन से उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं।
इस सबंध मे आज बीजेपी के विधायक विजेंदर गुप्ता की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूछा कि धरने से पहले एलजी से अनुमति क्यों नहीं ली गई। गुप्ता ने दिल्ली के सीएम और मंत्रियों के धरना खत्म कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले का समाधान होना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई अब 22 जून को होगी।
Samajwadi Party Leader & Rajyasabha MP Prof Ram Gopal Yadav met Dy CM @msisodia in LNJP Hospital & assured him full support. pic.twitter.com/MOlpjBXmLN
— AAP (@AamAadmiParty) June 18, 2018
इस पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि धरने का कदम बाकी सभी लोकतांत्रिक रास्ते अपनाने के बाद लिया गया है। संजय सिंह ने कहा, ‘जो कुछ कोर्ट ने पूछा है उसका जवाब दिया जाएगा। हम बताना चाहते हैं कि धरना देने की नौबत एक दिन में नहीं आई, सभी लोकतांत्रिक रास्ते अपनाए गए, जब कुछ काम नहीं आया तो ये अंतिम रास्ता अपनाया गया।’