भाजपा आलाकमान ने यूपी अध्यक्ष के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर मोहर लगा दी है। 2017 के चुनाव को देखते हुए बीते कई दिनों से बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर मंथन चल रहा था। शुक्रवार को यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में केशव प्रसाद के नाम की घोषणा कर दी गई।
बीते दिनों ओम माथुर ने लखनऊ आकर चुनाव के लिए भाजपा का एक्शन प्लान तैयार किया था। उस वक्त ये चर्चा थी कि जल्द ही यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।
केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के फूलपुर से सांसद हैं। उन्होंने फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में 308308 वोटों से भारी जीत हासिल की थी। मौर्य काफी समय तक विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे हैं।
47 वर्ष के केशव प्रसाद मौर्य का जन्म सिराथू जनपद के कौशाम्बी एक साधारण परिवार में हुआ। वह अपने माता-पिता का खेती में हाथ बंटाते थे साथ ही अपनी पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए चाय और अखबार भी बेचते थे।
केशव प्रसाद मौर्य ने 2002 में शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सियासत में कदम रखा। उन्हें बसपा प्रत्याशी राजू पाल से हार मिली थी। 2012 में वह सिराथू विधानसभा से और 2014 में फूलपुर लोकसभा से चुनाव जीत जीते।
बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य 2011 मोहम्मद गौस हत्याकांड में आरोपी भी हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ कौशाम्बी में 10 मुकदमे हैं।
Keshav Prasad Maurya To Be The Next BJP State President Of Up
Criminal Record of Keshav Prasad Maurya BJP State President