नई दिल्ली : CPI नेता और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने राष्ट्रिय स्वयं सेवक (आरएसएस) को निशाने पर लेते हुए कहा कि संघ हिन्दू धर्म का धंधा करता है।
CPI नेता ने ट्वीटर पर लिखा, “हिन्दू होने और संघी होने में क्या फ़र्क़ है? हिन्दुओं के लिए धर्म आस्था है और संघियों के लिए धंधा।’ गौरतलब है कि कन्हैया कुमार नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ इन दिनों जन गण मन यात्रा पर है।
हिन्दू होने और संघी होने में क्या फ़र्क़ है?
हिन्दुओं के लिए धर्म आस्था है और संघियों के लिए धंधा।
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) February 6, 2020
इसी बीच बिहार के सहरसा जाते समय उनके काफिले पर गुरुवार को एक बार फिर पथराव हुआ। इस हमले में उनके काफिले में चल रहे गाड़ियों के शीशे टूट गए। कन्हैया कुमार की मीडिया टीम ने पथराव के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया।
Bihar: Former JNU Students Union leader Kanhaiya Kumar injured after stones were pelted at his convoy in Supaul, today. Kanhaiya was heading towards Saharsa, after addressing a rally in Supaul at the time of incident. More details awaited. pic.twitter.com/IzJhtWzxiB
— ANI (@ANI) February 5, 2020
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा गया है कि हमले में कन्हैया भी घायल हो गए हैं। उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उधर, सुपौल में एक युवक ने कन्हैया पर मारपीट का आरोप लगाया है। कहा कि हमें कन्हैया व उनके समर्थकों ने लात-घूंसे से मारा है।
इससे पूर्व किशनपुर के सिसौनी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि यह देश गांधी का देश है। इस देश में सभी का अधिकार है, लेकिन कुछ लोग आज गद्दी पर बैठ गए हैं जो हमलोगों से भारतीय होने का सबूत मांग रहे हैं। इस देश को आजाद कराने के लिए मेरे पुरखों ने कुर्बानी दी है। इस देश को आजाद कराने के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी का योगदान रहा है। जो लोग इस देश को आजाद कराने में रुचि नहीं रखते थे, वह लोग आज हमलोगों से भारतीय होने का सबूत मांग रहे हैं।