देवबंद को ‘आतंक की गंगोत्री’ बताने को लेकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया है। दरअसल, पार्टी नेतृत्व गिरिराज सिंह के बयान से नाराज है।
दरअसल, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री को करार देते हुए उन्होने कहा था कि ‘देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद जैसे सभी बड़े आतंकवादी वहीं (देवबंद) से निकलते हैं।’
Union Minister Giriraj Singh in Saharanpur: Maine ek baar kaha tha ki yeh Deoband aatankvaad ki Gangotri hai. Saare bade bade duniya mein jo bhi paida huye aatankvaadi, chahe Hafiz Saeed ka mamla ho, yeh saare ke saare log yahin se nikalte hain. (11.02.2020) pic.twitter.com/VFSuqIhZV7
— ANI UP (@ANINewsUP) February 12, 2020
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। गजवा-ए-हिंद को भारत में लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हम उनका यह मकसद कामयाब नहीं होने देंगे। हमारी सरकार इन लोगों को सबक सिखाने में समर्थ है।
Bharatiya Janata Party President JP Nadda summons Union Minister Giriraj Singh over his recent controversial remarks. (file pics) pic.twitter.com/hbuGLzh3Pg
— ANI (@ANI) February 15, 2020
ऐसे में जेपी नड्डा ने विवादित बयानों को लेकर गिरिराज सिंह को चेतावनी दी है और उन्हें इस तरह के बयानों से दूर रहने की सलाह दी है। नड्डा से मुलाकात करने के बाद पार्टी कार्यालय से निकले भाजपा सांसद ने किसी से भी बात नहीं की।