कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव मे बुधवार (13 जून) को कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही कांग्रेस के विधायकों की संख्या 80 हो गई है।
बीजेपी प्रत्याशी बीएन विजयकुमार के निधन के बाद जयनगर में चुनाव टाल दिया गया था। ऐसे मे इस सीट पर 11 जून को मतदान हुआ था। जिसमे करीब 55 प्रतिशत वोट पड़े थे।
Kalaburagi: Congress Candidate Chandrashekar Patil wins North East Graduate MLC constituency by 321 votes #Karnataka pic.twitter.com/2A0fW53gdN
— ANI (@ANI) June 13, 2018
एनडीटीवी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार बीएन प्रहलाद को लगभग 4000 वोटों से हराया. सौम्या रेड्डी को 54,045, जबकि बीएन प्रहलाद को 50,270 वोट मिले. सौम्या रेड्डी, सिद्धारमैया सरकार में मंत्री रहे रामलिंगा रेड्डी की बेटी हैं जो जयनगर सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं।
Congress workers celebrate outside counting centre in Bengaluru after party candidate Sowmya Reddy leads over BJP's BN Prahlad in Jayanagar assembly constituency. #Karnataka pic.twitter.com/OZWSTn1rUN
— ANI (@ANI) June 13, 2018
बता दें कि कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव हुआ था। चुनाव से पहले जेडी(एस) ने कॉंग्रेस को समर्थन देते हुए 5 जून को अपने प्रत्याशी को मैदान से हटा लिया था।
इस बीच कलबुर्गी सीट पर हुए विधान परिषद चुनाव में नार्थ ईस्ट ग्रेजुएट सीट कांग्रेस के चंद्रशेखर पाटिल ने 321 वोट से जीत ली है। हालांंकि सभी 6 सीटों के नतीजे शाम 5 बजे के बाद जारी होंगे। कर्नाटक में रिक्त हुईं 6 विधान परिषद सीटों पर 8 जून को मतदान हुआ था।