अहमदाबाद । गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। पीछले 22 सालों में ऐसा हो रहा है जब प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में रहने वाली कांग्रेस फ़्रंट फूट पर खेल रही है। इसका नतीजा भी सबको दिखायी दे रहा है। कोई भी भाजपा फ़्री हैंड देने की स्थिति में नही है। यह नही कहा जा सकता की भाजपा एक तरफा चुनाव जीत रही है। दोनो दलो के बीच काँटे की टक्कर है इसलिए ऊँट किसी भी करवट बैठ सकता है।
यही बात भाजपा और उसके सिपहेसालरो को हज़म नही हो रही है। इसलिए चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूरा मंत्रिमंडल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियो को उतार दिया गया है। यही नही मोदी जी अब चुनाव जीतने के लिए लोगों से भावनात्मक अपील भी करने लगे है। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा मोदी को नीच कहना, उन्होंने गुजरात की अस्मिता के साथ जोड़ दिया। उन्होंने एक चुनावी जनसभा में इस मुद्दे को भुनाते हुए कहा की यह पूरे गुजरात का अपमान है और जनता चुनावों में इसका बदला लेगी।
हालाँकि मामला बढ़ता देखा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिशंकर अय्यर से अपने बयान पर माफ़ी माँगने के लिया कहा। हालाँकि बाद में मणिशंकर अय्यर ने माफ़ी भी माँग ली लेकिन कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित कर दिया। राहुल द्वारा इतना बड़ा क़दम उठाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके इस फ़ैसले की काफ़ी तरफ़ होने लगी। हार्दिक पटेल से लेकर यशवंत सिन्हा तक ने इस फ़ैसले की काफ़ी प्रशंसा की।
हार्दिक ने तंज भरे लहजे में ट्वीट किया,’कोंग्रेस पार्टी के नेता ने ग़लत शब्द का इस्तेमाल किया और कोंग्रेस पार्टी ने उसको ससपेंड कर दिया,लेकिन अभी के प्रधानमंत्री जब CM थे तब चुनाव प्रचार में हिंदुस्तान की बहु को बार गर्ल कहते थे क्या वो ठीक था !’ मोदी के बयान पर उन्होंने कहा,’आपको कुछ कहा तो जनता बदला लेगी कमाल हैं।और जनता पर आप अत्याचार करते हो तो उसका बदला भी जनता ही लेगी ।। जय हो जनता राज।’
आपको कुछ कहा तो जनता बदला लेगी कमाल हैं।और जनता पर आप अत्याचार करते हो तो उसका बदला भी जनता ही लेगी ।। जय हो जनता राज
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 8, 2017
कोंग्रेस पार्टी के नेता ने ग़लत शब्द का इस्तेमाल किया और कोंग्रेस पार्टी ने उसको ससपेंड कर दिया,लेकिन अभी के प्रधानमंत्री जब CM थे तब चुनाव प्रचार में हिंदुस्तान की बहु को बार गर्ल कहते थे क्या वो ठीक था !!!
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 8, 2017
CD बनाने के चक्कर में भाजपा घोषणा पत्र बनाना भूल गई,कल वोटिंग हैं।????
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 8, 2017