बहुजन समाज पार्टी के नेता जय प्रकाश सिंह ने गाय को माता कहे जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। सिंह का कहना है कि ‘गाय एक अच्छी पशु हो सकती है, कम खाना खाकर ज्यादा दूध देने वाली हो सकती है, लेकिन किसी की माता नहीं हो सकती।’
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जयप्रकाश सिंह ने कहा कि गाय एक अच्छी पशु हो सकती है। कम खाना खाकर ज्यादा दूध देने वाली हो सकती है लेकिन गाय किसी की मां नहीं हो सकती। माता तो वो ही हो सकती है, जिसने हमें जन्म दिया है। गाय तुम्हारी माता होगी हमारी माता तो वो है जिसने हमें जन्म दिया।
बता दें इससे पहले उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विदेशी मूल का बताया था।उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी विदेशी मूल की हैं, इसलिए राहुल कभी भी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।
Gai ek aachi pashu ho sakti hai, kum khana khake zyada doodh dene wali ho sakti hai lekin gai kisi ki mata nahi ho sakti. Mata wo hi ho sakti hai jisne humein janam dia hai. Gai tumhari mata hogi, humari mata toh woh hai jisne humein janam diya: Jai P Singh, expelled BSP leader pic.twitter.com/3f7LWLtEId
— ANI (@ANI) July 17, 2018
राहुल पर बयान के कारण बसपा प्रमुख मायावती ने तुरंत एक्शन लेते हुए जय प्रकाश सिंह से सारे पद छीनते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया। जय प्रकाश सिंह पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर के पद पर थे।
मायावती ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि बीएसपी के नेशनल कॉर्डिनेटर जय प्रकाश सिंह ने बीएसपी की विचारधारा के खिलाफ बात कही है और दूसरे दलों के नेताओं के बारे में निजी टिप्पणी की हैं। ये उनकी निजी राय है। इसलिए उन्हें अपने पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।’