नई दिल्ली. छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव होने है। तीनों राज्यों के विधानसभा चुनावोंमें कांग्रेस बाजी मार सकती है। बता दें कि तीनों ही राज्यों में वर्तमान में बीजेपी सत्ता में है।
एबीपी न्यूज-सी वोटर के सोमवार को जारी ओपिनियन पोल में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। एबीपी न्यूज़-सी वोटर के चुनाव पूर्व ओपीनियम पोल में कहा गया है कि इन तीनों राज्यों में बीजेपी का किला ढहने वाला है। तीनों राज्यों का चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में अगर आज चुनाव होते है तो वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी और बीजेपी को कम से कम 59 सीटों और करीब 5 फीसदी वोटों का नुकसान उठाना पड़ेगा। सर्वे में 230 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के हिस्से में 117 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।
पार्टी | अनुमानित सीटें |
वर्तमान सीटें
|
भाजपा | 106 | 166 |
कांग्रेस | 117 | 57 |
अन्य | 7 | 7 |
वही 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के हिस्से में 54 सीटें आ सकती हैं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 33 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। बाकी 3 सीटें अन्य के हिस्से में जा सकती हैं। सर्वे में बीजेपी को 39 फीसदी और कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं 21 फीसदी वोट अन्य के हिस्से में जाने की बात कही गई है।
पार्टी | अनुमानित सीटें |
वर्तमान सीटें
|
भाजपा | 33 | 49 |
कांग्रेस | 54 | 39 |
अन्य | 3 | 2 |
राजस्थान में भी बीजेपी का किला ढहता दिख रहा है। एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस को 130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि बीजेपी के खाते में मात्र 57 सीटें जा सकती है। 13 सीटें अन्य को हिस्से में जाने की संभावना जताई गई है।
पार्टी | अनुमानित सीटें | वर्तमान सीटें |
भाजपा | 57 | 160 |
कांग्रेस | 130 | 25 |
अन्य | 13 | 15 |