अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू पंडित नहीं थे, क्योंकि वो गाय, सुअर और अन्य जानवरों का मांस खाते थे।ज्ञानदेव आहूजा के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू पंडित भी नहीं थे।
राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक आहूजा ने कहा, ‘जवाहरलाल नेहरू पंडित नहीं थे। वह गाय और सुअर का मांस खाते थे। सुअर मुसलमानों के लिए नापाक है और गाय हमारे लिए पवित्र है। वे पंडित नहीं थे। उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू कहकर ब्राह्मणों को जोड़ा गया।’
#WATCH: BJP MLA Gyan Dev Ahuja says, "Nehru was not a Pandit. One who ate beef and pork, cannot be a Pandit". (10.08.18) pic.twitter.com/faltELOAgr
— ANI (@ANI) August 11, 2018
विधायक ने यह बातें राजस्थान के पीसीसी प्रमुख सचिन पायलट के बयान के बाद कहीं। पायलट ने कहा था कि राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर जाया करते थे। जिसपर पलटवार करते हुए आहूजा ने कहा, ‘राहुल गांधी कभी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर नहीं गए। यदि मेरा दावा गलत है तो मैं अपना पद छोड़ दूंगा या सचिन पायलट को अपना पद छोड़ना पड़ेगा।’
उन्होंने राहुल की प्रस्तावित मंदिर यात्रा पर सवाल उठाते हुए पूछा, ‘पायलट, गहलोत या गुलाम नबी आजाद को यह बताना चाहिए कि राहुल का यज्ञोपवीत संस्कार कब हुआ। जनेऊ यज्ञोपवीत संस्कार होने के बाद ही धारण किया जाता है।’
प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में मीड़िया से बातचीत में आहुजा ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू के नाम के आगे पंडित लगाकर ब्राह्मणों को अपने पक्ष में जोडा और बाबूजगजीवन राम को आगे करके कांग्रेस ने दलितों को जोड़ना चाहा लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल गई है।