उत्तरप्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों की वेश्याओं से तुलना करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस बार ताजमहल का नाम बदलने की मांग की है।
यूपी के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह कहा है कि ताजमहल का नाम बदलकर ‘राम महल’ या ‘कृष्ण महल’ कर देना चाहिए। उन्होने कहा, यदि मेरा बस चले तो मैं ताजमहल का नाम बदलकर राष्ट्रभक्त महल कर दूं।’
बीजेपी विधायक ने कहा कि ‘यदि किसी ने भारत के संसाधन या मिट्टी से कोई स्मारक बनाया है, तो वह देश का है। इसे कोई अपना नाम दे दे, यह अच्छी बात नहीं हैं।’ ध्यान रहे भारत मे ताजमहल एतिहासिक कम और राजनीतिक इमारत ज्यादा है।
इससे पहले भाजपा के एक और विधायक संगीत सोम ने ताजमहल पर सवालिया निशाना उठाते हुए कहा था कि इतिहास दोबारा लिखा जाएगा और इसमें से मुगल बादशाहो का नाम हटा दिया जाएगा।
जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा था खुद सीएम आदित्यनाथ को एक दिन के दौरे पर आगरा पहुँच कर ताजमहल का दीदार करना पड़ा था। यहाँ तक की वे ताजमहल के पश्चिमी गेट पर वो झाड़ू लगाते नजर आए। योगी ताजमहल के अंदर भी गए थे और शाहजहां-मुमताज की कब्रे भी देखी थी।