नई दिल्ली । गुजरात विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा और कांग्रेस नेताओ ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया है। पीछले 22 सालों में यह पहली बार है जब भाजपा के लिए राह कठिन दिखाई दे रही है। यही वजह है की भाजपा ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को गुजरात चुनाव में उतार दिया है। इनमे पूरी केंद्र सरकार और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल है। इनके अलावा कई नेता छोटी मोटी जनसभाए कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहा है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा के एक बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने की सलाह दे रहे है। इस विडियो को कर्नाटक कांग्रेस के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। विडियो में साफ़ सुना जा सकता है की भाजपा नेता कार्यकर्ताओं से कह रहे है की प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर झूठ बोलने में कोई बुराई नही है।
कर्नाटक कांग्रेस के अनुसार विडियो में भाजपा के बड़े नेता केएस ईश्वरप्पा है जो भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे है। विडियो में ईश्वरप्पा कह रहे है,’ अगर आपको झूठ बोलना पड़े तो बोलिए, लेकिन ये मत स्वीकार करिये की आप नहीं जानते हैं। क्या आपको पता है कि वाजपेयी के शासन काल में पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी, लेकिन क्या आपने इसको देखा है?’
ईश्वरप्पा आगे कहते है,’ इन हालात में कहिए कि पाकिस्तान ने वाजपेयी के शासन काल में कभी हमें धमकी देने की हिम्मत नहीं की, जबकि मनमोहन सिंह के शासन काल में पाकिस्तानी सैनियों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया और उन्हें मार दिया। जब पीएम मोदी की बात हो तो कहिए कि पाकिस्तान को कभी छोड़ा नहीं गया, दस लोग मारे गये और पीएम मोदी मजबूत शख़्स हैं। ऐसा कहने में क्या गलत है, हो सकता है कि आपको ज्यादा पता नहीं हो, लेकिन पीएम मोदी के नाम का इस्तमाल करें।’
देखे विडियो
Former DyCM & BJP leader Eshwarappa has been caught on video asking BJP supporters to spread misinformation & abuse opponents.
In their #BariOluYatre, @BJP4Karnataka‘s politics of lies & deception are exposed again. #BJPMission420 pic.twitter.com/rBnlGu8ZtM
— Karnataka Congress (@INCKarnataka) December 10, 2017