बीजेपी हिन्दुओं की पार्टी नही लालची लोगो की है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हिंदुओं की पार्टी होने का दावा करती है, लेकिन वास्तव में यह सत्ता और पैसे के लालची लोगों की पार्टी है.

केजरीवाल ने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा, भाजपा कहती है कि वो हिन्दुओं की पार्टी है। पर भाजपा ने गुजरात में पिछले साल पटेल लड़कों पर गोलियाँ चलवायी। कई लड़के मारे गए। वो लड़के तो हिंदू थे। भाजपा हिन्दुओं की पार्टी है तो हिंदू लड़कों को क्यों मरवाया?

कुछ महीने पहले उना ज़िले में भाजपा ने दलित लड़कों की बुरी तरह से पिटाई करवाई। पूरे देश ने उनकी पिटाई का विडीओ सोशल मीडिया पर देखा। दलित लड़के तो हिंदू थे। भाजपा हिन्दुओं की पार्टी है तो उन दलित लड़कों की पिटाई क्यों करवाई?

दरअसल सचाई ये है कि भाजपा हिन्दुओं की पार्टी नहीं है। भाजपा सत्ता और पैसे के लालची लोगों की पार्टी है। सत्ता और पैसे के लिए भाजपा वाले हिन्दुओं को तो क्या, अपने सगों को भी ना बख्शें।

उन्होंने ऊना में 11 जुलाई को गाय रक्षकों द्वारा कुछ दलित सुवकों को पीटे जाने का मुद्दा भी उठाया. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ महीने पहले ऊना जिले में दलित लड़कों को पीटा गया था, जिसका वीडियो पूरे राष्ट्र ने सोशल मीडिया पर देखा. वे सभी लड़के भी हिंदू ही थे.” उन्होंने पूछा, “यदि बीजेपी हिंदुओं की पार्टी है तो क्यों उन दलित लड़कों को पीटा गया?”

विज्ञापन