जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुस्लिमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा। गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो मुसलमानों को चुनाव में एक भी टिकट नहीं देती, पर सरकारें गिराने के लिए मुसलमानों का इस्तेमाल करती है।
गहलोत ने बीजेपी नेता जफर इस्लाम पर राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को एक टिकट नहीं देती और मुसलमानों का इस्तेमाल सरकार गिराने में करती है। उन्होने कहा कि कहा कि बीजेपी उनकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।
अशोक गहलोत ने कहा, ‘आप बताइए सरकार गिराने के लिए इन लोगों ने कितनी बड़ी प्लानिंग की। एक नक्शा बनाया होगा, रेकी की होगी, प्रबंधन किया होगा, अधिकारियों को बताया होगा, बुकिंग की होगी.. आप कल्पना कर सकते हो। कोई कमी नहीं रखी और इन लोगों ने सारे हथियार अपना लिए। धर्मेंद्र प्रधान हो या फिर जफर इस्लाम हो।
#WATCH | BJP doesn't give a ticket to Muslims during elections, but they are being used to topple the government: Rajasthan CM Ashok Gehlot (25.12) pic.twitter.com/tF6QMfWBVa
— ANI (@ANI) December 25, 2020
देश के अंदर एक नया पैदा हुआ है जफर इस्लाम.. जो मध्य प्रदेश में जाकर सरकार गिराते हैं.. अरे एक मुसलमान को टिकट नहीं देती बीजेपी। 400 टिकट यूपी के अंदर मिलते हैं और बिहार के अंदर ढ़ाई सौ के करीब टिकट मिलते हैं, लेकिन बीजेपी ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। लेकिन सरकारें गिराने के लिए मुसलमानों का यूज कर रही है।’
पीएम मोदी पर हमला करते हुए गहलोत ने कहा, ‘ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री ने कितना प्यार लेक्चर दिया था। ऐसा लग रहा था कि बहुत बड़े उदार दिल वाले धनी व्यक्ति हैं। सभी धर्म, सभी जाति, सभी वर्ग.. क्या इतिहास बताया अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का, बताइए आप.. इतना बड़ा अंतर है कथनी और करनी में। एक टिकट दिखावे के लिए दे दो.. वो भी नहीं देते।’