औरंगाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि के प्रस्ताव पर विरोध करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कुछ पार्षदों ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पार्षद सैयद मतीन को पीट डाला।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में समांतर पानी की लाइन डालने की परियोजना के संबंध में चर्चा करने के लिए आम सभा की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान नगर पालिका के महापौर नंदकुमार घोडले ने दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव रखा लेकिन मतीन ने विरोध जताया।
#Watch #Video: Syed Matin a Corporator from MIM in Aurangabad was badly bashed up by fellow corproators for opposing the Condolence proposal of late Bharat Ratna @atal_vajpayee in the house of Aurangabad Municipal Corproation. pic.twitter.com/bdOKSWh3hH
— Singh Varun (@singhvarun) August 17, 2018
जिसके बाद भाजपा के पार्षदों ने मतीन की सदन में ही पिटाई कर दी। सदन के सभापति उन्हें रोकते रहे, लेकिन भाजपा के सभी पार्षदों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह मारते रहे, बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह सदन से बाहर निकाल कर उन्हें बचाया।
Syed Matin MIM Corporator Aurangabad par Hamla.
Aurangabad Muncipal Corporation ki taraf se #Vajpayee ko shradhanjali dete waqt Matin ne Awaz uthayi aur Sabne Milkar Matin ko maara. pic.twitter.com/lnpgxPiaRr
— MOHD OMER QURESHI (@MohdomerQureshi) August 17, 2018
इस हमले में घायल हुए मतीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्होंने अपना बयान एक वीडियो के जरिए किया. इसमें वह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। अब वह इस मामले में उन सभी पार्षदों की गिरफ्तारी चाहते हैं।