गौ तो भक्तों का बहाना है, असल में मुस्लिम निशाना हैं: आप विधायक

alka lamba in assembly 640x379

राजस्थान के अलवर में कथित गौरक्षा के नाम पर गौरक्षकों के हाथों मारे गए अकबर हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने कहा कि गाय तो सिर्फ बहाना है। असल में मुस्लिमों को निशाना बनाना है।

अलका ने ट्वीट करकहा कि कौन कहता है कि भक्त गौ के रक्षक हैं ? किसी हिन्दू को गौ ले जाते वक्त इन भक्तों द्वारा कभी उन्हें मारते देखा है क्या ? गौ तो भक्तों का बहाना है, असली में मुस्लिम ही इनका निशाना हैं। यह”गौ रक्षक”नही बल्कि “नर (मुस्लिम) भक्षक” है।

अलका ने इस घटना के बहाने केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा पर भी तंज किया है और कहा है कि जल्द इन्हें भी हार माला पहनाई जायेंगी। केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग में उन लोगों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया था जिन्होंने बीते साल अलीमुद्दीन नाम के एक शख्स को गाय के नाम पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

बता दें कि मृतक अकबर उर्फ़ रकबर पुत्र सुलेमान अपने साथी के साथ गायों को लेकर लालामंडी रामगढ़ से पैदल जा रहे थे। तभी रास्ते में कथित गौ रक्षकों के साथ ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान अकबर का एक साथी तो भाग निकला, लेकिन अकबर भीड़ के हत्थे चढ़ गया। सूचना के बाद पुलिस ने अकबर को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन