उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जनसभा कर रही थी वही पुलिस को एक वीडियो सोशल मीडिया पर मिली जिसमे AIMIM के कार्यक्रम पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते है! जिसके बाद मेरापुर पुलिस ने AIMIM के जिला अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया।
जिसके बाद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा मचा दिया और AIMIM के सभी पदाधिकारियों ने पुलिस से मांग की, की पुलिस साबित करें वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया है।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अपने टि्वटर हैंडल पर पुलिस अधिकारी से नोकझोक की एक वीडियो शेयर की है जिसमें पुलिस अधिकारी से सवाल किया जा रहा है कि वह साबित करें कि कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। लेकिन पुलिस अधिकारी कन्नी काटते नजर आए जिसके बाद थोड़ी और नोकझोंक हुई लेकिन AIMIM के जिला अध्यक्ष को थानेदार ने छोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश में @aimim_national का इतना खौफ की बेबुनियाद इल्ज़ाम लगाकर AIMIM कार्यकर्ताओं को पुलिस डराने का काम कर रही
मजलिस डरने वालों की जमात नही हैं, इंशाअल्लाह मजलिस के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ पार्टी को उत्तर प्रदेश में मज़बूत करेंगे#AIMIMUttarPradesh pic.twitter.com/zseeMlEaVF— Shaukat Ali (@imshaukatali) December 7, 2021
आपको बता दें AIMIM कि यह जनसभा मंगलवार को गांव जरारी में हुई थी। इस जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली महासचिव पूर्व विधायक वारिस पठान पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने करुणा काल में गंगा में लाशें उतारने का जिक्र कर सीएम योगी आदित्यनाथ पर लापरवाही का आरोप लगाया।
फ़र्रुख़ाबाद भोजुपर विधानसभा के (जरारी) कस्बे में AIMIM पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन खत्म होते ही पुलिस ने जिला अध्यक्ष अकरम खान साहब को जबरन गाड़ी में लेके पुलिस थाने चली गई, जैसे ही इस मामले के बारे में पता चला तो फ़ौरन हम सभी लोग थाने पहुंच गए [1/3] pic.twitter.com/6e5IkMSeOC
— Shaukat Ali (@imshaukatali) December 7, 2021