नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान स्पष्ट हो चुके है। दिल्ली में एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। आप दिल्ली की 67 सीटों पर आगे चल रही है। इस प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने गजब कर दिया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद समर्थकों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यह देश और दिल्लीवासियों की जीत है। ये हर उस परिवार की जीत है जिन्होंने मुझे बेटा मान कर इतना समर्थन दिया। ये हर उस परिवार की जीत है जिनके घर में 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। ये हर उस परिवार की जीत है जिनका दिल्ली के अस्पतालों में अच्छा इलाज होने लगा है। दिल्ली के लोगों ने नई रानजीति कि जन्म दिया है. इसका नाम काम की राजनीति है। दिल्ली के लोगों ने संदेश दे दिया कि वोट उसी को जो स्कूल बनावएगा। वोट उसी को जो मोहल्ला क्लिनिक बनवाएगा। वोट उसी को जो 24 घंटे और सस्ती बिजली देगा। जो मोहल्लों में सड़कें बनाएगा। ये नई राजनीति की शुरुआत है जो देश के लिए शुभ संकेत हैं।’’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘’ये केवल दिल्ली के लोगों की जीत नहीं है ये भारत माता की जीत है। पूरे देश की जीत है। आज मंगलवार है। हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। अगले पांच साल दिल्ली को अच्छा बना सकें। मेरे परिवार के लोगों ने भी बहुत मेहनत किया। आज मेरी पत्नी का जन्मदिन है। मैंने तो केक खा लिया और आप सबको भी खिलाएंगे। दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से इतनी सीटें दी हैं। सब मिलकर काम करेंगे।’’
#WATCH: Aam Aadmi Party (AAP) chief Arvind Kejriwal addresses the party workers. #DelhiElectionResults https://t.co/CfeNtzk8LZ
— ANI (@ANI) February 11, 2020
वहीं आप के प्रमुख चेहरे मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीत हासिल करने के बाद कहा कि दिल्ली के लोगों ने अपने जनादेश के जरिए राष्ट्रवाद का सही अर्थ समझाया है। तीसरी बार अपनी सीट बरकरार रखने वाले सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने “नफरत की राजनीति” की लेकिन लोगों ने खुद को बांटे जाने से इनकार कर दिया।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं पटपड़गंज सीट दोबारा जीत कर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति की लेकिन मैं पटपड़गंज के लोगों को धन्यवाद देता हूं। आज, दिल्ली के लोगों ने ऐसी सरकार को चुना जो उनके लिए काम करती है और उन्होंने अपने जनादेश के जरिए राष्ट्रवाद का सही अर्थ समझाया।”
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों द्वारा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के साथ देश बच गया है, जिसने (भगवा पार्टी ने) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘आ’तंकवादी’ कहा था। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम शुरू से ही कहते आ रहे थे कि ये चुनाव हमारे द्वारा किए गए काम के आधार पर लड़े जाएंगे…. सबसे पहले, मैं भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।’
उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान बच गया। भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन इसके बावजूद भी दिल्ली का बेटा जीत गया। अमित शाह ने यह देख लिया कि दिल्ली का बेटा जीत गया और दिल्ली के लोगों ने विकास एवं प्रगति के लिए वोट दिया तथा यही आगे बढ़ने का रास्ता है।’