कोरोना वायपरस को रोकने के लिए देश भर में जारी लॉक डाउन के बीच गरीबों को अपना पेट पालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मुंबई के मानखुर्द में सब्जी बेचने निकली महिला को पुलिसकर्मियों की बदसलूकी का सामना करना पड़ा।
इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें सब्जी विक्रेता और पुलिस के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। महिला शुक्रवार को कंटेनमेंट क्षेत्र मानखुर्द में सब्जी बेचने की कोशिश कर रही थी। जिसकी पुलिस वालों ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
#WATCH Mumbai: A scuffle broke out between a hawker and police personnel yesterday after she was not allowed to sell vegetables in a containment area in Mankhurd. A case has been registered in the matter by police. (Source – Amateur video) #Maharashtra #CoronaLockdown pic.twitter.com/NGhaUypxIx
— ANI (@ANI) April 18, 2020
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई महिला को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल महिला मानखुर्द पुलिस की गिरफ्त में है। आरोप यह भी है महिला ने पुलिसवालों को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस की ओर से बताया गया है कि महिला के कारण सड़क पर भीड़ जमा हो रही है। स्थानीय लोगों ने फोन कर इसकी जानकारी पुलिस स्टेशन को दी। जब उसे मना करने के लिए एक महिला पुलिसकर्मी गई तो वह उससे उलझ गई और फिर टीम के अन्य सदस्यों पर उसने हमला बोल दिया।’ आरोप यह भी है कि मौके पर पहुंचे निगम कर्मचारी के साथ भी महिला ने मारपीट की है।