मुंबई । गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद जहाँ कांग्रेस मायूस है वही भाजपा छठी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। यह पश्चिम बंगाल के बाद दूसरी बार होगा जब किसी प्रदेश में तीन दशक तक किसी एक ही पार्टी की सरकार रहने वाली है। इससे पहले ज्योति बसु के नेतृत्व में कॉम्युनिस्ट पार्टी बंगाल में लगातार क़रीब 30 साल सत्ता में रही। हालाँकि भाजपा की यह जीत उम्मीदों के अनुरूप नही रही।
पीछले 27 सालों में यह पहली बार है जब भाजपा 100 से नीचे आयी है। हालाँकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के दौरान दावा किया था की हम 150 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएँगे। उनका यह भी दावा था की अगर हमें 90 और 149 के बीच में सीटे मिलती है तो हम जीत का जश्न नही मनाएँगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भी कुछ इसी तरह का दावा किया था।
अब चूँकि भाजपा 99 पर ही सीमित हो गयी है तो अब लाज़िमी है की लोग उनके दावों पर ज़रूर सवाल उठाएँगे। इसके अलावा भाजपा द्वारा सोमवार को दिल्ली में मनाया गया जीत का जश्न भी सवालों के घेरे में आएगा। इसी पर तंज कसते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी ने भाजपा से सवाल किया की आख़िर किस गुजरात विजय पर भाजपा जश्न मना रही है। उनके इस तंज पर काफ़ी लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कुछ यूज़र ने शबाना से कहा की अंत में जो जीत वो ही सिकंदर होता है। आख़िर आँकड़े कुछ भी हो, गुजरात में भाजपा ही सरकार बना रही है। इसके अलावा एक यूज़र ने शबाना को यह भी याद दिलाया की भाजपा को गुजरात में 50 फ़ीसदी वोट मिला है। लेकिन यही यूज़र शायद यह बताना भूल गए की क़रीब 15 सीट ऐसी रही जहाँ जीत हार का अंतर महज़ कुछ सौ का रहा। अगर ये सीट कोंग्रेस के पक्ष में चली जाती तो तस्वीर कुछ और होती।
So which Gujarat victory is the BJP celebrating??? pic.twitter.com/YLX7nSTNxg
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) December 19, 2017