गाय के नाम पर देश भर में लोगों की हत्याओं के बीच आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का विवादित बयान सामने आया है। जिसमे उन्होने कहा कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग खुद ही बंद हो जाएगी।
अलवर मॉलिंचिंग पर पूछे गए सवाल के जवाब में इंद्रेश कुमार ने कहा कि लोग गाय का मीट खाना बंद कर दें तो इस तरह की अघटनाएं अपने आप रुक जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा मॉब लिंचिंग का स्वागत नहीं किया जा सकता है, लेकिन अगर लोग गाय का मीट खाना बंद कर दें तो ऐसे अपराध रुक जाएंगे।
Isaa (Jesus) dharti par gaushala mein aaye, isliye waha mother cow bolte hain. Mecca Madina mein gaye ka vadh apradh maante hain. Kya hum sankalp nahi kar sakte ki dhara,manavta ko is paap se muqt karaein.Agar muqt ho jaaye to aapki samasya(mob lynching) ka hal ho jaayega:I Kumar pic.twitter.com/AyrMKnLznO
— ANI (@ANI) July 24, 2018
इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘दुनिया में ऐसा कोई भी धर्म नहीं है, जो गौहत्या की इजाजत देता हो। इस्लाम और ईसाई से लेकर दुनिया के लगभग सभी भी धर्मों में गौहत्या प्रतिबंधित बताई गई है।’ उन्होंने कहा, ‘क्या हम सब मिलकर यह संकल्प नहीं ले सकते कि इस धरा से हम इस अपराध को मिटा देंगे? अगर हम ऐसा करते हैं तो सभी की समस्याएं दूर हो जाएंगी।’
बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 20 जुलाई की देर रात गौरक्षकों ने अकबर खान को पीट-पीट कर कथित तौर पर जख्मी हालत में पुलिस के हवाले कर दिया था। इस दौरान पुलिस उसे अस्पताल ले जाने से पहले गाय को गोशाल छोड़ने गई। जिससे इलाज नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई।