गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी बी लाल, सुदर्शन पटनायक को पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई।
इसके साथ ही पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, नृपेंद्र मिश्र को पद्म भूषण देने का ऐलान हुआ है। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, मौलाना कल्बे सादिक़, केशूभाई पटेल और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को भी मरणोपरांत पद्म भूषण देने का ऐलान हुआ है।
इस बार 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा। इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है।
Former Governor of Goa Mridula Sinha, British film director Peter Brook, Father Vallés (posthumous), Professor Chaman Lal Sapru (posthumous) are among 102 recipients of Padma Shri award. pic.twitter.com/oMoHg3DXcc
— ANI (@ANI) January 25, 2021
पद्म विभूषण (7)
1. शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान
2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु
3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े- मेडिसिन, कर्नाटक
4. श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA
5. मौलाना वहीदुद्दीन खान – अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली
6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा
पद्म भूषण (10)
8. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
10. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
11. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
12. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
13. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
14. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
15. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
16. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
17. तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा