मुंबई । हाल ही में लव जिहाद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक पूर्व मॉडल ने अपनी पति पर ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तान कराने का आरोप लगाया है। पूर्व मॉडल का आरोप है की उसका पति ज़बरन उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। इस मामले में मॉडल ने अपनी पति के ख़िलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बांद्रा इलाके में रहने वाली एक पूर्व मॉडल ने अपने मुस्लिम पति के ख़िलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पूर्व मॉडल का आरोप है की उसका पति उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहा है। इस मामले में उसके साथ कई बार मारपीट भी की गयी और अब जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मॉडल ने बताया की क़रीब 12 साल पहले उसका विवाह आसिफ़ के साथ हुआ था।
अपनी शिकायत में मॉडल ने कहा की शादी के समय आसिफ़ ने उसे अपनी मर्ज़ी के अनुसार रहने की बात कही थी। लेकिन जल्द ही वह अपनी बात से पलट गया और उस पर ज़बरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगा। ऐसा करने से मना करने पर उसने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला का यह भी आरोप है की फ़िलहाल आसिफ़ ने अपने से आधी उम्र की हिंदू लड़की के साथ शादी कर ली है।
महिला ने आगे बताया की आसिफ़ फ़िलहाल उसी लड़की के साथ रह रहा है। इसके अलावा वह उसके 7 साल के बेटे को भी अपनी माँ से अलग रहने के लिए भड़का रहा है। फ़िलहाल महिला ने बांद्रा थाने में आसिफ़ के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने आसिफ़ के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 324, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक आसिफ़ की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नही आयी है।
My husband has recently married a Hindu girl who is half his age, he is now trying to evict me from our marital home. I am facing a serious threat to my life, tortured and assaulted too: Former model #Mumbai
— ANI (@ANI) November 18, 2017