जयपुर | अपने विवादित बयानो की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने भारत में रहने वाले मुस्लिमों के बारे में कहा की वो भगवान राम की औलदे है। इसके अलावा उन्होंने फ़िल्म ‘पद्मावती’ को लेकर उपजे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चूँकि हिंदू उदारवादी है इसलिए फ़िल्मकार हमेश उनको टार्गट करते है।
एक कार्यक्रम के लिए जयपुर पहुँचे गिरिराज सिंह ने अयोध्या विवाद पर बोलते हुए कहा आख़िर एक बात समझ नही आती की करोड़ों लोगों के आस्था का प्रतीक भगवान राम का मंदिर अगर भारत में नही बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। मेरा मानना है की राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम भाइयों को भी सहयोग करना चाहिए। आख़िरकार उनके और हिंदुओ के पूर्वज एक ही है।
गिरिराज ने आगे कहा की भारत में रहने वाले मुस्लिम बाबर की नही बल्कि भगवान राम की औलदे है। इसलिए दोनो को मिलकर अपने पूर्वज का मंदिर बनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने फ़िल्म ‘पद्मावती’ विवाद के लिए फ़िल्मकारों को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि फ़िल्म के ज़रिए रानी पद्मावती के शौर्य से खिलवाड़ किया गया। यह करोड़ों लोगों की भवानाए आहत करने वाला है।
फ़िल्मकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की आख़िर हर बार ऐसा क्यों होता है की हिंदुओ की भवानाओ के साथ खिलवाड़ किया जाता है। क्या किसी में हिम्मत है की वो किसी और समुदाय के ऊपर ऐसी विवादित फ़िल्म बना सके। चूँकि हिंदू उदार है इसलिए हमेशा उन्हें ही टार्गट किया जाता है। मालूम हो कि फ़िल्म ‘पद्मवती’ को लेकर कई संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उनका आरोप है की फ़िल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गयी है और मुग़ल शासक अलाउद्दीन ख़िलजी का महिमामंडन किया गया है।