कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच बुधवार को लॉकडाउन के दौरान देवी का अवतार बताने वाली महिला ने पुलिस पर ही तलवार से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मेहड़ापुरवां में खुद को देवी का अवतार बताने वाली सुभद्रा देवी वर्षों से अंधविश्वास का धंधा चलाती है। महिला खुद को मां आदिशक्ति देवी बताती है और झाड़-फूंक करती है। महिला का आश्रम भी है। बताया जाता है कि कई लोग अंधविश्वास के झांसे में यहां आते रहते हैं।
A perspective on how tough it is for @Uppolice to enforce #21daylockdown. in Deoria , this self styled god woman ‘Maa Aadi Shakti’ refused to call off a religious gathering , pointed sword at cops etc . Finally , it took a ‘mild’ lathicharge to disperse everyone . Crazy stuff ! pic.twitter.com/MPe4F9imkB
— Alok Pandey (@alok_pandey) March 25, 2020
बीते बुधवार यानी 25 मार्च को भी यहां एक आयोजन था जिसमें लोग एकत्रित हुए थे। लॉकडाउन के कारण पुलिस ने जब ऐसे आयोजन करने से मना किया तो महिला तलवार निकालकर पुलिस के सामने आई और तलवार लहराने लगी और पुलिस को जाने को कहा जिसके बाद पुलिस से उसकी झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस ने स्वंयभू देवी समेत 12 लोगों को जेल भेज दिया है। घटना का विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि भारत में अबतक कुल कोरोना सें संक्रमित लोगों की संख्या 724 हो गई है। जबिक 66 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। जबकि इसके चलते अबतक 17 लोगों की मौत हो गई है।