जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का एक सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो सेना के एक तलाशी अभियान से जुड़ा है। वीडियो में तलाशी के दौरान सेना के जवान के घर में गोली चलाने को लेकर बहस होती दिख रही है।
इस वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए दिख रहा है कि ‘‘आपने गोली क्यों चलाई जब अंदर कोई नहीं था? कौन सा कानून आपको ऐसे करने की इजाजत देता है? हमारे घरों के अंदर हमें परेशान करने का आपको क्या अधिकार है?’’
इस पर सुरक्षा बल का एक जवान गुस्साए व्यक्ति, उसके परिजन और पड़ोसियों को शांत करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।वह कहता है, ‘‘यह गोली दुर्घटनावश चली है। कोई जख्मी नहीं हुआ है।’’
Families allege the army vandalized and set their houses on fire in South #Kashmir’s Shopian district last night. pic.twitter.com/GCbED9mU7O
— Fahad Shah (@pzfahad) August 30, 2018
हालांकि यह जवाब उनको शांत नहीं कर सका और मकान मालिक यह कहता दिखाई दिया, अगर गोली किसी को लग जाती तो आप क्या करते? अगर आप हमें मारना चाहते हो तो सीधे हमें गोली मारो।
वहीं पुलिस और सेना के अधिकारियों ने इस वीडियो की सच्चाई पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वीडियो बड़े पैमाने पर चर्चा का विषय बना हुआ है।