चेन्नई । देश के जाने माने संगीतकार और ओस्कर विजेता ए आर रहमान का आज जन्मदिन है। वह 6 जनवरी 1967 को तमिलनाडु के एक हिंदू परिवार में जन्मे थे। लेकिन अब उन्होंने इस्लाम धर्म क़बूल कर लिया है। इस्लाम धर्म बदलने के बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलकर ए आर रहमान कर लिया। पहले उनका नाम दिलीप कुमार था। उनके इस्लाम धर्म अपनाने की कहानी भी काफ़ी दिलचस्प है।
कहते है की एक चमत्कार की वजह से उन्होंने अपना धर्म बदला। बताया जाता है की 1989 में ए आर रहमान की छोटी बहन काफ़ी बीमार हो गयी थी। डॉक्टर का मानना था की उनकी छोटी बहन अब कुछ दिनो की ही मेहमान है। सब जगह से निराशा हाथ लगने के बाद रहमान ने भगवान की चौखट पर अर्ज़ी लगायी। कहा जाता है की इस दौरान उन्होंने कुछ मस्जिदों में जाकर भी दुआं की।
उस दौरान उन्होंने मुराद माँगी की अगर उनकी बहन ठीक हो गयी तो वह इस्लाम धर्म अपना लेंगे। जब उनकी बहन ठीक हो गयी तो उन्होंने इस्लाम धर्म क़बूल कर लिया। इस तरह दिलीप कुमार, ए आर रहमान बन गया। हालाँकि नाम बदलने को लेकर उनकी बायोग्राफ़ी ‘द स्प्रिट ओफ़ म्यूज़िक’ में अलग कहानी बतायी गयी है। बायोग्राफ़ी के अनुसार एक ज्योतिषी के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदला।
बायोग्राफ़ी के अनुसार एक दिन उनकी माँ और उनकी बहन एक ज्योतिषी के यहाँ रहमान की कुंडली दिखाने गए थे। तब ज्योतिषी ने उन्हें दिलीप कुमार का नाम बदलने की सलाह दी। इसके बाद ही दिलीप कुमार, ए आर रहमान बैन गया। बताते चले की रहमान को संगीत के क्षेत्र में काफ़ी पुरस्कार मिल चुके है। उन्हें ग्रेमी के अलावा एक बॉफ्टा अवॉर्ड, एक गोल्डन ग्लोब, 4 नैशनल फिल्म अवॉर्ड, 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 13 फिल्मफेयर साउथ के अवॉर्ड मिल चुके हैं।