गैंगरेप पर भाजपा सांसद किरण खेर का विवादित बयान, समाज में हमेशा से होते रहे है रेप

चंडीगढ़ । भाजपा शासित हरियाणा में पीछले सप्ताह हुए 8 गैंगरेप की घटनाओं ने पूरे देश को सकते में डाल दिया। रेप की शिकार हुई 8 पीड़ितओ में से 4 पीड़ित नाबालिग़ है। इसलिए प्रशासन और सरकार की नाकामी के अलावा समाज की मानसिकता पर भी सवाल उठना लाज़िमी है। फ़िलहाल इन घटनाओं के कई आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। इसी बीच भाजपा की और से विवादित टिप्पणियो का दौर जारी है।

पहले भाजपा सांसद राजकुमार सेनी ने इन घटनाओं पर विवादित और शर्मनाक बयान दिया और अब  भाजपा की महिला सांसद किरण खेर भी उसी रास्ते पर चलती हुई दिखायी दे रही है। उन्होंने भी रेप को लेकर जो बयान दिया है वह हज़म होने लायक नही है। उन्होंने कहा कि रेप की घटनाए अभी शुरू नही हुई है , समाज में ये घटनाए पहले से होती आयी है। मालूम हो की सेनी ने भी रेप को समाज का हिस्सा बताया था। उन्होंने कहा था कि रेप की घटनाए सरकार से पूछकर नही होती।

न्यूज़ एजेन्सी एएनआइ के अनुसार किरण खेर ने रविवार को कहा,’ऐसी घटनाएं हमेशा से घटती आ रही हैं, सिर्फ मानसिकता में बदलाव ही इसमें बदलाव ला सकता है, और समाज में बदलाव की शुरुआत परिवार में बदलाव से शुरू होती है। अगर आपको ऐसा लगता है कि ऐसी जघन्य घटनाएं आज कल हो रही है तो आप गलत हैं, ऐसी घटनाएं सालों से चल रही हैं।’

किरण खेर ने आगे कहा,’महिलाओं से सभी लोग अपने घरों में भी वैसा ही व्यवहार करें, जैसा वो समाज में देखना चाहते हैं। कहने के लिए कंधा से कंधा मिलाकर काम करने से बात नहीं बनने वाली है। महिलाओं को सशक्त प्रतिनिधित्व देना पड़ेगा। उनके साथ सम्मान और दिल मिलाकर काम करना पड़ेगा।’ उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने कई कामयाबी हासिल की है, उन्हें और भी मौके देने की जरूरत है।

विज्ञापन