देहरादून | पांच विधानसभा चुनावो के नतीजे आने शुरू हो गए है. सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है. खबर है की उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री और प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे हरीश रावत दोनों सीटो से हार गए है. मालूम हो की हरीश रावत मैदानी क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्र दोनों जगह से खड़े थे.
हरीश रावत पहले हरिद्वार की सीट से चुनाव हार गए इसके कुछ ही देर बाद किच्छा से हारने की खबर आ गयी. इसके अलावा पुरे प्रदेश में ही कांग्रेस की बुरी हार हारी है. अभी तक रुझानो और नतीजो के हिसाब से देखा जाए तो उत्तराखंड में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलता दिख रहा है.
अभी तक के रुझानो में उत्तराखंड में बीजेपी 50 सीटो पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 16 सीटो पर आगे है. जबकि अन्य 4 सीटो पर आगे चल रहे है. बसपा उत्तराखंड में बुरी तरह हारती दिख रही है. यहाँ बसपा एक भी सीट पर आगे नही चल रही है. हालाँकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहसपुर सीट से आगे चल रहे है. आइये आपको दिखाते है सभी राज्यों का हाल .
उत्तर प्रदेश (403/403)
पार्टी | आगे | जीत |
बीजेपी + | 163 | 154 |
सपा-कांग्रेस | 31 | 23 |
बसपा | 17 | 9 |
अन्य | 3 | 3 |
उत्तराखंड (70/70)
पार्टी | आगे | जीत |
बीजेपी + | 25 | 31 |
कांग्रेस | 3 | 9 |
बसपा | 0 | 0 |
अन्य | 2 | 0 |
पंजाब (117/117)
पार्टी | आगे | जीत |
कांग्रेस+ | 38 | 39 |
आप | 8 | 13 |
अकाली-बीजेपी | 13 | 4 |
अन्य | 1 | 1 |
गोवा (40/36)
पार्टी | आगे | जीत |
बीजेपी + | 3 | 9 |
कांग्रेस | 8 | 9 |
आप | 0 | 0 |
अन्य | 2 | 5 |
मणिपुर (60/56)
पार्टी | आगे | जीत |
कांग्रेस | 9 | 12 |
बीजेपी | 16 | 10 |
अन्य | 7 | 2 |