भारत से सऊदी अरब के लिए हज का मुक़द्दस सफर शुरू हो चुका है। आज दिल्ली से कुल 3 फ्लाइट्स में 1230 हाजी सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। जिसमे 450, गुवाहाटी से 269, लखनऊ से 900 और श्रीनगर से 1020 हाजी शामिल है।
हाथों में तिरंगा झंडा, लबों पर अल्लाह हुम्मा लब्बैक की सदाओं के साथ आजमीने हज का पहला काफिला आंखों में काबे के दीदार की हसरत लबों पर दुआ लिए मदीने के लिए रवाना हुए। वे बाद मदीना से मक्का तशरीफ ले जाएँगे।
हाजियों को विदा करने के लिए मुख्तार अब्बास नकवी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे और इस साल हज पर जा रहे लोगों को शुभकमानाएं दीं। उन्होंने हजयात्रियों से कहा कि सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
Delhi: Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi met the first batch of pilgrims who were leaving for Haj. pic.twitter.com/WNm1VVo8To
— ANI (@ANI) July 14, 2018
नकवी ने कहा, ‘‘इस बार अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सऊदी अरब के महावाणिज्य दूत, भारतीय हज कमेटी एवं अन्य सम्बंधित एजेंसियों के साथ मिल कर हज-2018 की तैयारियां समय से बहुत पहले ही पूरी कर ली थी ताकि हज यात्रा को सरल-सुगम बनाया जा सके।’’
बता दें है कि इस बार भारत से करीब 1,75,000 लोग हज पर जा रहे हैं। इनमें से करीब 1,28,000 लोग भारतीय हज कमेटी के जरिए हज पर जाएंगे।