दिल्ली में किसानों की ट्रेक्टर रैली उग्र हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले। दरअसल किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ दिल्ली में प्रवेश करना शुरू कर दिया। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए।
#WATCH दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी। #FarmersProtests pic.twitter.com/SIYjO8muPo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
जानकारी के अनुसार, किसान अब आउटर रिंग रोड होते हुए लाल किला की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि बाकी संगठन निर्धारित रूट से ही जा रहे हैं। वहीं, टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों का भारी हुजूम इकट्ठा हुआ। वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास भी किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं।
#WATCH कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया। pic.twitter.com/KZ2wBY4Brp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया, “हमें एक रूट दिया गया है हम उसी रूट से जा रहे हैं। आंदोलन खत्म नहीं होगा। नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।”
#WATCH आज होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। #FarmersProtest pic.twitter.com/SWuvN5DfEb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021