नई दिल्ली | पांच राज्यों में विधानसभा चुनावो के लिए मतदान संपन्न हो चूका है. अब सभी को शनिवार का इन्तजार है. इस दिन पता चलेगा की किस राज्य पर किस दल का राज होगा. लेकिन उससे दो दिन पहले टीवी न्यूज़ चैनल्स ने चुनाव परिणामो का एक ट्रेलर दिखा दिया है. ज्यादातर एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया गया है वही पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है.
आइये जानते है सभी पांच प्रदेशो के एग्जिट पोल परिणामो के बारे में:
उत्तर प्रदेश
देश के सबसे बड़े सूबे में वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री मोदी की इज्जत दांव पर लगी हुई है. दोनों नेताओं ने अपनी पार्टी को जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत की. आजाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को राज्य चुनावो के लिए गली गली घूमते देखा गया. ज्यादातर एग्जिट पोल में , उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे है.
आइये देखते है किस एजेंसी ने किस दल को कितनी सीट दी.
एजेंसी | सपा-कांग्रेस+ | बीजेपी+ | बसपा | अन्य |
इंडिया न्यूज-एमआरसी | 120 | 185 | 90 | 8 |
टाइम्स नाऊ वीएमआर | 110-130 | 190-210 | 57-74 | 8 |
एबीपी-लोकनीति सीएसडीएस | 156-169 | 164-176 | 60-72 | 2-6 |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 88-112 | 251-279 | 28-42 | 6-16 |
टुडेज चाणक्य | 88 | 285 | 27 | 3 |
न्यूज़ एक्स | 185 | 185 | 90 | 8 |
सी वोटर | 135-147 | 155-167 | 81-93 | 8-20 |
उत्तराखंड
टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में बीजेपी की स्पष्ट सरकार बनते दिख रही है. यहाँ बीजेपी को दो तिहाई के करीब बहुमत मिलता दिख रहा है. वही सी वोटर ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है. इसके अलावा इंडिया टुडे के एग्जिट पोल ने भी बीजेपी की सरकार बनाने का अनुमान लगाया है.
एजेंसी | बीजेपी+ | कांग्रेस + | अन्य |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 46-53 | 12-21 | 2-6 |
टुडेज चाणक्य | 53 | 15 | 2 |
C voter | 29-35 | 29-35 | 2-9 |
पंजाब
पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. लेकिन सभी एग्जिट पोल में एक बात बिलकुल साफ़ है की पंजाब से अकाली-बीजेपी गठबंधन का सूपड़ा साफ़ होने वाला है. इंडिया टुडे में कांग्रेस तो सी वोटर के सर्वे में आप की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है.
एजेंसी | अकाली+ | कांग्रेस | आप | अन्य |
इंडिया न्यूज-एमआरसी | 7 | 55 | 55 | 0 |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 4-7 | 62-71 | 42-51 | 0-2 |
टुडेज चाणक्य | 9 | 54 | 54 | 0 |
सी वोटर | 5-13 | 41-49 | 59-67 | 0-3 |
गोवा
गोवा में सभी एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. हालाँकि ज्यादातर सर्वो में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नही दिख रहा है. इस बार के चुनावो में अपनी किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी को भी कुछ सीटे मिलती दिख रही है.
एजेंसी | बीजेपी+ | कांग्रेस + | आप | अन्य |
इंडिया न्यूज-एमआरसी | 15 | 10 | 7 | 8 |
एबीपी-लोकनीति सीएसडीएस | 16-22 | 10-16 | 0-4 | 1-7 |
इंडिया टुडे-सिसरो | 18-22 | 9-13 | 0-8 | 4-9 |
सी वोटर | 15-21 | 12-15 | 0-4 | 2-8 |
मणिपुर
मणिपुर में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है. सी वोटर के सर्वे में बीजेपी को बहुमत के करीब दिखाया गया है.
एजेंसी | बीजेपी+ | कांग्रेस + | अन्य |
सी वोटर | 25-31 | 17-23 | 9-15 |