बीते दिनों भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया था कि गौमूत्र की वजह से ही उनका कैंसर ठीक हुआ। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मैं कैंसर की मरीज थी, गौमूत्र और पंचगव्य से बनी औषधियों की वजह उनका कैंसर ठीक हुआ है। पंचगव्य में गोबर, दही, गोमूत्र समेत 5 चीजें आती हैं। जिनकी वजह से शारीरिक बीमारी ठीक हुई है।
इस मामले में अब राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के सर्जन डॉक्टर एसएस राजपूत ने दावा किया कि साध्वी प्रज्ञा गोमूत्र से नहीं बल्कि सर्जरी से ठीक हुआ है। द हिंदू के साथ एक इंटरव्यू में डॉक्टर एसएस राजपूत ने बताया कि उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को 3 बार इलाज किया है। डॉक्टर राजपूत के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा को स्टेज-1 के ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था।
डॉक्टर राजपूत के अनुसार, उन्होंने साल 2008 में मुंबई के जेजे अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा की सर्जरी की। इसके बाद साध्वी प्रज्ञा की भोपाल के एक अस्पताल में दूसरी सर्जरी की गई। इसके बाद साल 2017 में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा की तीसरी बार सर्जरी की गई। इस सर्जरी के बाद आयी रिपोर्ट्स में पता चला कि साध्वी प्रज्ञा का कैंसर ठीक हो गया था।
Looks like BJP has found its candidate for Ministry of Health, with additional charge of Science & Technology!
Unfortunately, soon-to-be former Prime Minister Modi won’t be getting a chance to see it through https://t.co/et2ORYozzd
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 25, 2019
मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने इससे पहले शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में विवादित टिप्पणी की थी, जिसके चलते साध्वी प्रज्ञा को लोगों की आलोचना का शिकार बनना पड़ा था। हालांकि बयान पर बवाल होते देख साध्वी प्रज्ञा ने बाद में अपना बयान वापस ले लिया था।
AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा। साध्वी प्रज्ञा के कैंसर ठीक होने के दावे पर ओवैसी ने कहा, ‘लगता है कि बीजेपी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अतिरिक्त प्रभार के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए अपना उम्मीदवार ढूंढ लिया है। दुर्भाग्य से, जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री होने वाले मोदी को यह देखने का मौका नहीं मिलेगा।’