तिरुचिरापल्ली. तमिलनाड़ के तिरुचिरापल्ली जिले के थिरुवनाईकवल स्थित जम्बुकेश्वर मंदिर में बुधवार को खुदाई के दौरान इस्लामिक काल के सोने के 505 सिक्के मिले है। जिनका वजन करीब 1.716 किलोग्राम है।
जानकारी के अनुसार, 7 फीट की गहराई में एक तांबे के बर्तन दिखा। इसे जमीन से ऊपर निकालकर देखा तो इसमें 1.716 किलोग्राम वजन के 505 सोने के सिक्के मिले। जिन पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। फिलहाल सिक्कों की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि जमीन के अंदर से 504 छोटे और 1 बड़ा सिक्का मिला। इन सिक्कों में अरबी लिपि के अक्षर हैं। सिक्के 1000 से 1200 साल पुराने हैं. उन्होंने बताया कि 7 फीट की गहराई में उनको एक तांबे का बर्तन दिखाई दिया। जब इसको खोलकर देखा तो उसमें सोने के सिक्के मिले। सिक्कों को मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सौंप दिए गए।
Tamil Nadu: 505 gold coins weighing 1.716 kg found in a vessel during digging at Jambukeswarar Temple in Thiruvanaikaval, Tiruchirappalli district yesterday. Coins were later handed over to the police. pic.twitter.com/1zYHJZ2MLd
— ANI (@ANI) February 27, 2020
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 505 सिक्कों को जांच के लिए सुरक्षित खजाने में रख दिया है। साथ ही इनकी जांच के लिए स्टेट आर्कलॉजिकल डिपार्टमेंट को सूचना दी गई है।
जिला कलेक्टर सिवारासु के मुताबिक, सिक्कों के प्रचलन काल की जानकारी के लिए स्टेट आर्कलॉजिकल डिपार्टमेंट को सूचना दी गई है। दोपहर एक बजे के करीब खुदाई के दौरान सिक्के मिले थे। मंदिर प्रशासन ने इन्हें अपने पास रख लिया था। इसके बाद इन्हें श्रीरंगम तालुका के तहसीलदार को सरकारी खजाने में जमा कराने के लिए कहा गया। शाम 7 बजे सिक्के सौंप दिए गए।