गोंडिया । गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा को करारा झटका लगा है। भाजपा के एक सांसद ने मोदी सरकार की नीतियो से ख़फ़ा होकर आज लोकसभा से इस्तीफ़ा दे दिया। हालाँकि इस्तीफ़ा देने वाले सांसद, महाराष्ट्र से ताल्लुक़ रखते है लेकिन जिन वजहों के कारण उन्होंने इस्तीफ़ा दिया वह भाजपा को चिंतित कर सकता है।
मोदी सरकार की जिन नीतियो का पूरे देश में बखान कर भाजपा वोट बटोरने का काम कर रही है उन्ही नीतियो पर उन्ही के एक सांसद ने आज सवाल खडे कर दिए। किसानो के प्रति मोदी सरकार की बेरुख़ी से नाराज़ महाराष्ट्र के गोंडिया से सांसद नाना पटोले ने लोकसभा से इस्तीफ़ा दे दिया। उनका इस्तीफ़ा ठीक उस समय आया है जब भाजपा को गुजरात में किसानो के ग़ुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है।
गुजरात में किसान भाजपा से इसलिए नाराज़ है क्योंकि उसे अपनी फ़सल का वाजिब दाम नही मिल रहा है। इसके अलावा नर्मदा का पानी भी उनके खेतों तक नही पहुँच रहा है जिसकी वजह से खेतों में खड़ी फ़सल सूख रही है। ऐसे में भाजपा सांसद का इनहि मुद्दों पर इस्तीफ़ा देना भाजपा को नुक़सान पहुँचा सकता है। बताते चले की नाना पटोले वही सांसद है जिन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि मोदी को सवाल पूछना पसंद नही है।
इससे पहले वह महाराष्ट्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ भी बयान दे चुके है। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार के तहत महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ गई हैं। राज्य में पहले भी किसान आत्महत्या करते रहे थे लेकिन इन तीन वर्षों में ये संख्या बढ़ी है। पटोले पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके है। 2014 में वह पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।
#Maharashtra Unhappy with party’s policy on farmer issues, BJP MP from Gondiya, Nana Patole resigns from Lok Sabha (File pic) pic.twitter.com/B48Ozvy5Xf
— ANI (@ANI) December 8, 2017