रामपुर । रविवार को जब पूरा देश नए साल के जश्न की तैयारी कर रहा था, उस समय सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हमारे जवान आतंकियो से लोहा ले रहे थे, अपनी जान दाँव पर लगा रहे थे। इस हमले में जहाँ हमारे 5 जवान शहीद हो गए वही तीन आतंकियो को भी मौत के घाट उतार दिया गया। नए साल से ठीक पहले 5 परिवारों के अंदर मातम फैल गया। उनके घर का चिराग़ देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया।
लेकिन भाजपा के एक सांसद का मानना है की सेना में तो ऐसी घटनाए रोज़ होती है। जब पूरा देश इस हमले से ग़ुस्से में है तब ये सांसद मोहदय ज्ञान बाँट रहे है की सेना में जवान रोज़ मरते है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका यह बयान बेहद निंदनीय है। राष्ट्रवाद पर कॉपीरायट रखने वाली पार्टी के सांसद का यह बयान शर्मनाक है। वैसे भी हाल फ़िलहाल में राजनेताओ की और से विवादित बयान देने की होड़ मची हुई है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया। 31 दिसम्बर को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में CRPF कैम्प पर हुए फ़िदायीन हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा,’ सेना में जवान तो रोज मरेंगे,ऐसा कोई देश है जहां सेना का जवान नहीं मरता हो, यहां तक कि गांव में झगड़ा हो जाता है, लट्ठबाजी हो जाती है, तो कोई न कोई घायल होता ही है।’
नेपाल सिंह यही नही रुके उन्होंने आगे कहा,’ उन्होंने सवाल पूछने वाले रिपोर्टर से कहा कि कोई ऐसी दवाई या डिवाइस बताओ जिससे आदमी मरे ही न, अगर हो तो उसे भी लागू करवा दें।’ एक तरफ़ भाजपा सांसद ऐसा शर्मनाक बयान दे रहे है तो दूसरी तरफ़ गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा की जवानो की शहादत बेकार नही जाएगी। उन्होंने आतंकी हमले को कायराना हरकत क़रार दिया।
“Ye to roz marenge Army mein, koi aisa desh hai jahan army ka aadmi na marta ho jhagde mein? Gaon mein bhi jhagda hota hai to ek na ek to ghaayal hoga hi! Koi aisi device batao, jisse aadmi na mare? Aisi cheez batao ki goli kaam na kare, use karwa dein” says BJP MP Nepal Singh pic.twitter.com/Tnb0gT0VKr
— ANI (@ANI) January 2, 2018